फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Remove provisions of live in relationship from UCC, Sanatan will become weak

Kotdwar News: यूसीसी से हटाएं लिव इन रिलेशनशिप के प्रावधान, सनातन होगा कमजोर

Fri, 07 Feb 2025 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Remove provisions of live in relationship from UCC, Sanatan will become weak

विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने उत्तराखंड की समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लिव इन रिलेशनशिप, स्थायी निवास और भूमि स्वामित्व से जुड़े नियम और प्रावधानों को हटाने या संशोधित करने की मांग को लेकर कोटद्वार तहसील में प्रदर्शन किया। इस मौके पर समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत व महासचिव मदन सिंह नेगी की अगुवाई में पूर्व सैनिकों ने कोटद्वार तहसील में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिक यूसीसी के लिव इन रिलेशनशिप, स्थायी निवास और भूमि स्वामित्व से जुड़े प्रावधानों को हटाने अथवा संशोधित करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कहा कि यूसीसी का उद्देश्य कानूनी समानता और लैंगिक न्याय सुनिश्चित करना है, लेकिन इसके उक्त प्रावधान उत्तराखंड की पारंपरिक सामाजिक संरचना और सनातन मूल्यों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। कहा कि लिव इन रिलेशनशिप विवाह की पवित्रता को कमजोर करने वाला, नैतिक पतन और सांस्कृतिक क्षरण को बढ़ावा देने वाला है। इससे देह व्यापार और अनैतिक कृत्यों को बढ़ावा मिलने का खतरा बना है। कहा कि लिव इन को कानूनी मान्यता से बाहर रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर अनसूया प्रसाद सेमवाल, रामप्रसाद डोबरियाल, नंदन सिंह रावत, ठाकुर सिंह गुसाईं, त्रिलोक सिंह रावत, जगत सिंह रावत समेत 45 से अधिक पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed