फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Remembered the glorious history of the regiment by paying tribute to the martyrs.

Kotdwar News: शहीदों को श्रद्धांजलि देकर रेजीमेंट के गौरवमयी इतिहास को किया याद

Thu, 15 Feb 2024 06:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
Remembered the glorious history of the regiment by paying tribute to the martyrs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। कोर्प्स ऑफ सिग्नल संगठन के गौरव सेनानियों ने रेजिमेंट का 114वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही रेजिमेंट के गौरवमयी इतिहास को याद किया गया।
बालासौड़ स्थित एक रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त विंग कमांडर बीपीएस रावत ने किया। उन्होंने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कर्नल बीएस गुसाईं (से.नि.) ने कोर्प्स के गौरवमयी इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि कोर्प्स ऑफ सिग्नल देश की आंतरिक व बाहरी सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसकी स्थापना 1911 में लेफ्टिनेंट कर्नल एसएच पॉवेल के नेतृत्व में पृथक इकाई के रूप में किया गया था।
विज्ञापन

इस मौके पर महिलाओं और बच्चों के लिए कुर्सी दौड़, जेलबी दौड़, सुई तागा दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थानों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सूबेदार सीपी डबराल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल बीबी ध्यानी (से.नि.), सेवानिवृत्त नायब सूबेदार सुनील रावत, उपाध्यक्ष गोविंद सिंह नेगी, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर दिनेश खंतवाल, सेवानिवृत्त कैप्टन सीपी डोबरियाल, सेवानिवृत्त नायब सूबेदार महानंद ध्यानी, हरीश खुगशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed