{"_id":"580a4bb24f1c1b453d7036f3","slug":"remember-the-martyrs-forever","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले......","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले......
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Tribute concert
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां शहीद दिवस पर सीमा सुरक्षा बल के शहीदों की याद में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में असिस्टेंट कमांडेंट मुकेश बिष्ट, सब इंस्पेक्टर गिरवर सिंह रावत, कांस्टेबल हरीश चंद्र बड़थ्वाल, भगवती प्रसाद बडोला, चंद्र प्रकाश बालोदी, दुर्गा दत्त देवरानी और कांस्टेबल हरीश चंद्र की स्मृति में उनकी गौरव गाथा शिलापट की स्थापना की गई। लोगों ने शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मर मिटने वालों का बाकी यही निशां होगा..कविता के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
शुक्रवार को असिस्टेंट कमांडेंट शहीद मुकेश बिष्ट के विद्यालय इंटमीडिएट कालेज मोटाढाक में आयोजित समारोह में पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत और बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट रविंद्र थपलियाल, शहीद मुकेश बिष्ट की माता डा. देवेश्वरी बिष्ट ने गौरव गाथा पट का पुष्पांजलि अर्पित कर अनावरण किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर बच्चों को मुकेश बिष्ट की वीर गाथा सुनाई गई। डा. महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि अगस्त 2003 की सुबह जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद मुकेश बिष्ट ने आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के जिला कमांडर वकास भाई को मार गिराया था।
विज्ञापन
इसी मुठभेड में मुकेश बिष्ट शहीद हो गए थे। पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शहीद मुकेश बिष्ट की बहादुरी क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का कार्य कर रही है। मुकेश बिष्ट को हमेशा याद किया जाता रहेगा। इस अवसर पर बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट रविंद्र थपलियाल, प्रमोद शाह, डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, गिरिराज सिंह रावत, पूर्व डीआईजी बलराम सिंह नेगी ने विचार व्यक्त किए।
कांस्टेबल हरीश चंद्र बड़थ्वाल के विद्यालय राजकीय इंटर कालेज सिलोगी में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शहीद की माता पवित्रा देवी को सम्मानित कर गौरव गाथा शिलापट स्थापित किया गया। प्रधानाचार्य मंगला नंद हिमदान ने बताया कि वर्ष 1987 में इंटर पास करने के बाद हरीश 64 बटालियन बीएसएफ में भर्ती हो गए थे।
जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में हरीश शहीद हो गए थे। शहीद चंद्र प्रकाश बलोदी और हरीश चंद्र के विद्यालय श्रीगुरु रामराय इंटर कालेज दियूला पौखाल और भगवती प्रसाद बडोला के विद्यालय में समारोह पूर्वक शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. पीएस बिष्ट ने बताया कि भगवती प्रसाद बडोला वर्ष 1991 में, चंद्र प्रकाश 1998 में जम्मू कश्मीर के खंडवाड़ा और हरीश चंद्र 1998 में कोकरानार जम्मू कश्मीर में आतंकवादी मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।
कांस्टेबल दुर्गा दत्त देवानी की स्मृति में राजकीय इंटर कालेज मटियाली में समारोह पूर्वक गौरव गाथा शिलापट की स्थापना की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम समेर आचार्य ने बताया कि डुंडेख गांव निवासी शहीद दुर्गा दत्त 21 वर्ष की अल्प आयु में आठ जुलाई 1990 में बारामूला क्षेत्र में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे।
सब इंस्पेक्टर गिरवर सिंह रावत के विद्यालय राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके चित्र सहित शिलापट की स्थापना की गई। इस अवसर पर समाज सेवी चंद्रप्रकाश नैथानी ने कहा कि वर्ष 1996 में जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते समय हैंड ग्रेनेड के हमले में वे शहीद हो गए थे। इस अवसर पर शहीद की पत्नी सतेश्वरी देवी को सम्मानित किया गया।