फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Remain mindful of the spirit of 'Atithi Devo Bhava' at tourist destinations: District Magistrate

पर्यटक स्थलों पर रखें अतिथि देवो भव का भाव: जिलाधिकारी

Sat, 27 Sep 2025 06:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:25 PM IST
सार

पौड़ी में विश्व पर्यटन दिवस पर हॉट एयर बैलूनिंग, साइक्लिंग और स्वच्छता रैली आयोजित की गई। इस आयोजन का उद्देश्य पर्यटन और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम से युवाओं में साहसिक पर्यटन व रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद जगी।

विज्ञापन
Remain mindful of the spirit of 'Atithi Devo Bhava' at tourist destinations: District Magistrate

विस्तार


विज्ञापन
पौड़ी। विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को पौड़ी में हॉट एयर बैलून, साइक्लिंग और स्वच्छता रैली का आयोजन किया। जिसमें युवाओं, स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटक स्थलों पर जाते समय अतिथि देवो भव की भावना अपनाएं और स्वच्छता बनाए रखें।

शुक्रवार को कंडोलिया मैदान में तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल प्राकृतिक सौंदर्य तक सीमित नहीं, बल्कि स्थानीय संस्कृति, परंपरा और आतिथ्य भाव का अनुभव कराने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि पौड़ी साहसिक खेलों के लिए अत्यंत अनुकूल है। ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलूनिंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देकर पर्यटन का विस्तार किया जाएगा। जिससे युवाओं को नए रोजगार अवसर मिल सकें।
विज्ञापन


उन्होंने पर्वतीय पर्यटन एवं अतिथि अध्ययन केंद्र एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के विद्यार्थियों से संवाद कर युवाओं के विचार जाने। जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि ‘सैर सलीका’ थीम पर स्वच्छता रैली से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जबकि साइक्लिंग रैली ने साहसिक पर्यटन की संभावनाओं का बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में स्थानीय छात्र छात्राओं को पर्यटन से संबंधित लघु फिल्म को दिखाने के साथ ही वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पर्यटन को स्वच्छता से जोड़ते हुए उत्तरदायी पर्यटन का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed