फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Registrar Kanungo Sangh's strike continues

रजिस्ट्रार कानूनगो संघ का धरना जारी

Tue, 16 Nov 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Registrar Kanungo Sangh's strike continues
उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की ओर से नौ सूत्री मांगों के निराकरण को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना तहसील में 16वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार से मांगों के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने सरकार से नायब तहसीलदार एवं सहायक भूलेख अधिकारी के पदों पर पदोन्नति का न्याय संगत कोटा निर्धारित करने समेत सभी नौ सूत्री मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की। चेताया कि उनकी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। धरने पर बैठने वालों में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, कैलाश मंद्रवाल, दीपक वेदवाल, देवकीनंदन नौटियाल, अंकित वर्मा और जनपद मुख्यालय पौड़ी में धरना प्रदर्शन करने वालों में बसु लाल, पूरण प्रकाश रावत, प्रवीन रावत, शैलेंद्र रावत, राजपाल लिंगवाल और शिव प्रसाद नौटियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed