फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Register till 18 for Kanwar walking tour

कावड़ पैदल यात्रा के लिए 18 जुलाई तक करा सकेंगे श्रद्धालु पंजीकरण

Tue, 12 Jul 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Register till 18 for Kanwar walking tour
कांवड़ संघ की स्थानीय हनुमान मंदिर में हुई बैठक में कांवड़ पैदल यात्रा की तिथि और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी कांवड़ पैदल यात्रा दंग्लेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रेम सिंह रावत ने बताया कि यात्रा पर जाने वाले भक्तों को 18 जुलाई तक अपना रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से कराना होगा। साथ ही उन्हें उत्तराखंड सरकार के पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन कराना होगा। हरिद्वार तक बस से प्रस्थान कर वापसी में दंग्लेश्वर मंदिर तक पैदल यात्रा की जाएगी। कांवड़िये 25 जुलाई को दंगलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे और 26 जुलाई को जलाभिषेक का दिन निश्चित किया गया है। बैठक में पंकज वर्मा, जयदीप नेगी, डब्बल मियां, मनीष खुगशाल, सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन सुनील डंडरियाल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed