फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rapravi Chamada, GIC Haldukhal and Mahila Mangal Dal Biasi stood first.

Kotdwar News: राप्रावि चमाड़ा, जीआईसी हल्दूखाल और महिला मंगल दल बियासी रहे प्रथम

Tue, 28 Jan 2025 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Rapravi Chamada, GIC Haldukhal and Mahila Mangal Dal Biasi stood first.

विज्ञापन
कोटद्वार। श्री रामलीला कमेटी हल्दूखाल की ओर से जीआईसी हल्दूखाल में आयोजित मेले में महिला मंगल दलों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। जिसमें प्राथमिक विद्यालय चमाड़ा, जीआईसी हल्दूखाल और महिला मंगल दल बियासी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेले का मुख्य आकर्षण मां बूंगी देवी मंदिर के पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन रहा।मेले का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत ने किया। उन्होंने मंदिर को सड़क सुविधा से जोड़ने, मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के दिन भंडारे का आयोजन करने के साथ ही मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से 7-6 लाख की धनराशि उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
विशिष्ट अतिथि आर्केटैक्ट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन एमएस नेगी ने मां बूंगी देवी मंदिर के पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन सरल शब्दों में समझाया। कहा कि नए मंदिर का परिसर करीब एक बीघा भूमि में होगा। जिसमें बेसमेंट में दो कमरे एवं सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे। प्रथम तल में दो कमरे व एक बहुउद्देशीय हाल बनाया जाएगा। नए मंदिर भवन में माता के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए 30 गुणा 30 का स्पेस उपलब्ध होगा। मंदिर में प्रवेश एवं निकासी द्वार होंगे।
विज्ञापन

बुजुर्ग लोगों के लिए रैंप मार्ग भी बनाया जाएगा। मंदिर निर्माण में स्थानीय सामग्री का प्रयोग किया जाएगा। मंदिर की अनुमानित लागत 1.5 करोड़ के आसपास होगी। इस मौके पर महिला मंगल दलों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय चमाड़ा, रापूमावि चामसैण, प्रावि बुढाकोट ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक वर्ग में जीआईसी हल्दूखाल, जीआईसी चमाड़ा क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मंगल बियासी प्रथम, झुडंगू द्वितीय व भंडाऊ ने तृतीय स्थान पाया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मनोज रावत, डाॅ. गणेश दत्त मैंदोलिया, समिति के अध्यक्ष संजय गौड़, सचिव देवेंद्र रावत, सतपाल रावत, सतपाल पटवाल, ललित मोहन, कुलदीप, जगमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed