फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ranveer Singh honored for remarkable work in the field of Yoga

योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए रणवीर सिंह हुए सम्मानित

Sun, 03 Jul 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh honored for remarkable work in the field of Yoga
भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योग समिति की बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी माह मेें आयोजित जड़ी बूटी दिवस को भव्य मनाने को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रथम बार सतपुली में आयोजित योग दिवस में उल्लेखनीय कार्य के लिए योग प्रशिक्षक एवं तहसील प्रभारी रणवीर सिंह रावत को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उमेश नगर नजीबाबाद रोड स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में चार अगस्त को आचार्य बालकृष्ण जी के जन्मदिवस को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी चंद्र किशोर असवाल के निर्देशन में एक समिति गठित की गई। जिला प्रभारी दिनेश जुयाल ने बताया कि जड़ी बूटी दिवस पर लोगों को औषधीय पौधे दिए जाएंगे। बैठक में मंडल प्रभारी अमित सजवाण, विजय भाटिया, शशिभूषण अमोली, जयप्रकाश रावत, जितेंद्र काला, रजनी अग्रवाल, डॉक्टर समीक्षा, सरिता, शिव सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed