फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rangoli made a message to celebrate safe Diwali

प्रशिक्षुओं ने रंगोली बनाकर दिया सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश

Fri, 25 Oct 2019 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Rangoli made a message to celebrate safe Diwali
कोटद्वार। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय के सिटी कैंपस कोटद्वार में रंगोली बनाकर दीपावली मनाई गई। कैंपस की प्रशिक्षुओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली बनाकर सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) की प्रशिक्षुओं ने सर्वश्रेष्ठ रंगोली बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कोटद्वार के नजीबाबाद रोड स्थित हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय के सिटी कैंपस में अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन एनटीटी ट्रेनर शिक्षिका सोनिया बिष्ट के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता में 25 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक दीपावली की रंगोली सजाते हुए सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश दिया। इस दौरान कुछ छात्राओं ने श्रीगणेश की रंगोली तो कुछ ने रंगोली में राष्ट्रीय पक्षी मोर और विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षियों की आकर्षक आकृति बनाई। प्रतियोगिता में एनटीटी, ब्यूटीशियन, फैशन डिजाइनिंग व कंप्यूटर विभाग की छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस दौरान एनटीटी की छात्राओं ने सर्वश्रेष्ठ रंगोली बनाई। विश्वविद्यालय के डीन डा. हर्ष कुमार ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है और उनका मनोबल भी बढ़ता है। कहा कि अमर उजाला की अपराजिता मुहिम सराहनीय है। इस मुहिम के माध्यम से बेटियां अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रही हैं और उन्हें एक मंच भी मिल रहा है। कार्यक्रम में नवीन कुमार, सोनिया कुमारी, विद्या, आकांक्षा, एकता, सपना, अभिषेक, गीतिका, राहुल अंकित, गार्गी, यांशिका व लेखराम समेत 35 प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-फोटो
अपराजिता के तहत दिया ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश
कण्वघाटी। भाबर के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने अपराजिता मुहिम के तहत जीआईसी कण्वघाटी में वाल पेंटिंग कर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ समेत महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम की संयोजिका प्रणिता कंडवाल और संयोजक राकेश मोहन ध्यानी ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने लोगों का ध्यान महिला सशक्तीकरण की ओर खींचा। इस मौके पर वाल पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण के साथ ही स्वच्छता अभियान की तस्वीरें बनाईं, जो आकर्षण का केंद्र रहीं। इस पेंटिंग में 25 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को एक कार्यक्रम में प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर आशीष कुमार समेत कई समाजसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed