फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rami Baurani and Satyawan Savitri dance drama captivated everyone's heart

Kotdwar News: रामी बौंराणी और सत्यवान सावित्री नृत्य नाटिका ने मोहा सबका मन

Fri, 29 Dec 2023 05:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
Rami Baurani and Satyawan Savitri dance drama captivated everyone's heart
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। लोक कलाकार सोसाइटी का 9वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। रामी बौंराणी और सत्यवान सावित्री नृत्य नाटिका ने सबका मन मोह लिया। वहीं, एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रणिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गाड़ीघाट स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने किया। लोक कलाकार सोसाइटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश कवटियाल और महासचिव हरीशचंद्र काला ने सोसाइटी की उपलब्धियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रकाश गढ़वाली, बीरेंद्र भंडारी, मीरा नेगी, यशोदा राणा, शकुंतला बुड़ाकोटी, संगीता गढ़वाली, स्वाति, ममता, हरीश काला समेत अन्य स्थानीय कलाकारों ने जौन पौंणौं ते पैली गाली द्याई, मुल, मुल कै कू हसंणी छै तू आदि गढ़वाली गीतों की प्रस्तुतियां देकर समा बांधा। सत्यवान सावित्री और रामी बौरांणी नृत्य नाटिका ने भी खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रणिता, मीनाक्षी, नितिन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में अभिषेक के ग्रुप ने प्रथम, शीला बिष्ट और ललिता नेगी की जोड़ी ने द्वितीय, हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी ने तृतीय स्थान पाया।

निर्णायक की भूमिका बबीता कुकरेती, किरण कुकरेती, सुनील घिल्डियाल ने निभाई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि हरीश बहरानी, सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष जेपी ध्यानी, कार्यक्रम प्रभारी संदीप वर्मा, दिनेश बौंठियाल, ओमप्रकाश कवटियाल, सरोज रावत मौजूद रहे।
फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed