{"_id":"5d9e15a98ebc3e93d2290fee","slug":"rakhi-s-condition-improves-dm-asked-over-phone-kotdwar-news-drn3223034105","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी की हालत में सुधार, डीएम पौड़ी ने फोनकर पूछी कुशलक्षेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी की हालत में सुधार, डीएम पौड़ी ने फोनकर पूछी कुशलक्षेम
विज्ञापन
गुलदार के हमले में भाई को बचाने वाली राखी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
कोटद्वार। गुलदार के हमले से अपने छोटे भाई को बचाने में घायल हुई 11 वर्षीय बहादुर बेटी राखी की हालत में अब लगातार सुधार हो रहा है। मेडिकल चेकअप के बाद राखी अब दिल्ली में अपनी बुआ मंजू देवी के पास रह रही है।
मंजू देवी ने बताया कि राम मनोहर लोहिया अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद राखी उनके पास रह रही है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है। बुधवार को जिलाधिकारी पौड़ी धीराज सिंह गर्ब्याल ने उन्हें फोन कर राखी की कुशलक्षेम पूछी। जिलाधिकारी ने उन्हें बताया कि राखी के अदम्य साहस को देखते हुए उसे वीरता पुरस्कार दिलाने के लिए प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है।
उधर, चौबट्टाखाल के एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि राजस्व पुलिस की ओर से मिली जांच रिपोर्ट को जिलाधिकारी को भेज दिया गया है। तहसील प्रशासन की ओर से वीरता पुरस्कार के लिए राखी के नाम की संस्तुति कर दी गई है। ब्यूरो