{"_id":"66c0dc1f5172bb304e0c94c3","slug":"rakhi-competitions-celebrated-in-kotdwar-winners-awarded-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-479645-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कोटद्वार में राखी प्रतियोगिताओं की धूम, विजेताओं को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कोटद्वार में राखी प्रतियोगिताओं की धूम, विजेताओं को किया पुरस्कृत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार, महर्षि विद्या मंदिर एवं हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित राखी प्रतियोगिता के विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
रक्षाबंधन पर बीएड प्रशिक्षुओं की ओर से रचनात्मक गतिविधि के अंतर्गत कक्षा छह, सात एवं आठ के छात्र-छात्राओं के लिए राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 75 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बीएड छात्रा मनीषा जदली, नेहा व प्रीति के निर्देशन में कागज, धागा, गोटा, मोती आदि का प्रयोग कर राखियां बनाईं। तेजस्वी ने प्रथम, नंदिनी ने द्वितीय, सिमरन ने तृतीय तथा आर्यन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों की सृजन शक्ति और रचनात्मक कौशल को नया आयाम मिलता है। इस अवसर पर डॉ. पदमेश बुड़ाकोटी, मुकेश रावत, मनमोहन सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।
वहीं, महर्षि विद्या मंदिर में आयोजित राखी प्रतियोगिता में कक्षा तीन से पांच में क्रमश: अक्षिता, सौरभ, आराध्या ने प्रथम, आराध्या रावत, कनिष्का, आयुष ने द्वितीय एवं कुबेर, जिया और तन्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह से आठ तक की कक्षाओं में क्रमश: अवनी, मेघा, सिया ने प्रथम, दिव्या, ऋषभ, राजवीर ने द्वितीय, राशि, अंशिका, प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह गुसाईं ने राखी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में सरिता घिल्डियाल, सुमन शामिल रहे।
विज्ञापन
हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर में नर्सरी में शशि, प्राणवी, दिव्यांशी, एलकेजी में परी, आराध्या, पूर्वी, यूकेजी में आस्था, नव्या, इशिता, कक्षा एक में पूजा, अराध्या, अवनि, कक्षा दो में आरव, मानिया, अंशिका, कक्षा तीन में ऋषिका, आद्यश्री, दिव्यांशी, कक्षा चार में कनिष्का, सिद्धि, अपेक्षा, कक्षा पांच में अवनि, आराध्या, खुशी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य प्रदीप नौटियाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।