फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rajendra Singh Negi awarded with Jannayak Award

Kotdwar News: राजेंद्र सिंह नेगी जननायक सम्मान से नवाजे गए

Mon, 27 Jan 2025 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Rajendra Singh Negi awarded with Jannayak Award
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत जीआईसी कैंडुल ठांगर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी राजेंद्र सिंह नेगी को जननायक सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन


विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारीखाल ब्लॉक के प्रशासक महेंद्र सिंह राणा ने किया। उन्होंने विद्यालय में पहली बार वार्षिकोत्सव के आयोजन पर विद्यालय परिवार को बधाई दी और विद्यालय के विकास में अपने स्तर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान महिला मंगल दल ठांगर और धनियार की महिलाओं ने थड़िया व चौंफला नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ ही अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मंच का संचालन अनिल कुमार शर्मा, गीता अग्रवाल और राजेंद्र प्रसाद सुंद्रियाल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed