फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rain water rains in Kotdwar, water enters fields

कोटद्वार में बारिश से नदी नाले उफनाए, खेतों-घरों में घुसा पानी

Sun, 05 Jul 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Rain water rains in Kotdwar, water enters fields
भाबर में ग्वालगढ गदेरे में आई बाढ़ में बहा सत्तीचौड़-नींबूचौड़ संपर्क मार्ग । - फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार। तहसील क्षेत्र में रविवार तड़के 125 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। भारी बारिश के चलते क्षेत्र की खोह, सुखरो, मालन नदियों के साथ ही तेलीस्रोत, धोबीस्रोत से लेकर सिगड्डी स्रोत तक में उफान रहा। कई क्षेत्रों में खेतों और घरों में नदी, नालों का पानी घुस गया है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही तहसीलदार विकास अवस्थी ने कोटद्वार भाबर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। कहा कि सभी पटवारियों को अपने सर्किल में हुए नुकसान का ब्योरा देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बताया कि उफनाए तेलीस्रोत और धोबीस्रोत गदेरों का पानी लोगों के खेतों में जा घुसा। सबसे अधिक मलबा रामदयालपुर के खेतों में गया है। यहां गोविंद सिंह मेहरा, नंदन सिंह, सुरेंद्र सिंह के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। खेतों में लगी धान की फसल खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद राकेश बिष्ट ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी मेयर हेमलता नेगी, नगर आयुक्त और एसडीएम योगेश मेहरा को दी। तहसीलदार ने बताया कि तेलीस्रोत में आए मलबे को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। मगनपुर के सरकारी ट्यूबवेल की चाहरदीवारी भी बाढ़ से जमींदोज हो गई।
भारी बारिश से नेशनल हाईवे समेत हुई कई सड़कें बंद
कोटद्वार। नजीबाबाद-बुआखाल नेशनल हाईवे पर भारी बारिश के चलते मलबा आ गया। इससे हाईवे करीब चार घंटे बाधित रहा। दुगड्डा-लैंसडौन मार्ग पर जदला बैंड के समीप मलबा आने से यह मार्ग भी करीब दो घंटे बाधित रहा। बाद में पीडब्ल्यूडी की जेसीबी से मार्ग पर पड़ा मलबा हटाकर इन सड़कों पर आवाजाही सुचारू की गई। ब्यासघाट-किंसुर मोटर मार्ग, किंसुर-कांडी मोटर मार्ग, स्वीत-गहड मोटर मार्ग, सतपुली-बरसूड़ी मोटर मार्ग, सतपुली-दुधारखाल मोटर मार्ग अब भी बंद हैं। संवाद
कार के ऊपर गिरा बोल्डर
दुगड्डा। भारी बारिश से ऐता और दुगड्डा के बीच सड़क पर खड़ी एक कार के ऊपर बोल्डर गिर गया। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ग्राम सकाली सरूड़ा निवासी दीपक फुलोरिया ने बताया कि वह रात को गाड़ी सड़क पर खड़ी कर अपने घर चला गया। रविवार सुबह हुई बारिश के चलते पहाड़ी से एक बोल्डर आकर उसकी कार के ऊपर गिर गया, जिससे कार को काफी नुकसान हुआ है। संवाद
सत्तीचौड़-नींबूचौड़ संपर्क मार्ग का 50 मी हिस्सा बहा
कोटद्वार। मूसलाधार बारिश से ग्वालगढ़ गदेरे में आई बाढ़ से सत्तीचौड़-नींबूचौड़ संपर्क मार्ग दो जगह करीब पचास मीटर बह गया। साथ ही बाढ़ सुरक्षा दीवार भी ढह गई। नींबूचौड़ निवासी पूर्व प्रधान विनोद रावत, अनिल परिहार, कल्याण सिंह, गंगा सिंह, राजेश देवेशनाथ ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों के विरोध के बावजूद खनन कारोबारियों ने ग्वालगढ़ गदेरे में मानक से अधिक खनन किया गया। उन्होंने बाढ़ सुरक्षा दीवार की जड़ें तक खोद डाली थी। इसी का नतीजा है संपर्क मार्ग बह गया और सुरक्षा दीवार भी ढह गई। कहा कि गांव में भूमि कटाव का खतरा बना हुआ है। संवाद

ग्रामीणों की कई बीघा जमीन बाढ़ की चपेट में
किशनपुर। वार्ड नंबर 35 त्रिलोकपुर के ग्राम रामदयालपुर निवासी गोविंद सिंह मेहरा, नंदन सिंह मेहरा, विशंभर सिंह रावत, मोहन बडोला, अजीत मेहरा, कुंवर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से सुबह करीब 4 बजे तेलीस्रोत और धोबीस्रोत में तटबंध टूटने से गांव में बाढ़ आ गई। किसानों की कई बीघा जमीन इसकी भेंट चढ़ गई। श्रीरामपुर, दिलीपपुर, भूदेवपुर, शीतलपुर, अंबेडकर नगर, लोकमणिपुर क्षेत्र के खेतों में मलबा घुस गया। बाढ़ से सोयाबीन और धान की फसलें बह गई। रामदयालपुर निवासी कुंवर सिंह ने बताया कि तेलीस्रोत और धोबीस्रोत के उफान से किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed