फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rain and hail damage to crops Bhabar.

भाबर में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

Tue, 21 Feb 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार Updated Tue, 21 Feb 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
Rain and hail damage to crops Bhabar.
भाबर के बालागंज गांव में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने से खराब हुई गेंहू की फसल। - फोटो : amar ujala.

कोटद्वार भाबर में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं, सरसों के साथ ही अन्य फसलों और साग सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से प्याज, धनिया आदि फसल भी बर्बाद हो गई। काश्तकारों ने शासन और प्रशासन से फसलों के नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है।     

विज्ञापन


मंगलवार तड़के करीब चार बजे से तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं। सुबह पांच बजे आंधी-तूफान के साथ ही झमाझम बारिश हुई और कुछ देर बाद ही ओलावृष्टि होने लगी।

जशोधरपुर ग्राम प्रधान शैलेश शैलेंद्र डबराल, विनोद बहुखंडी, सुनील डबराल, राधेश्याम कंडवाल,  मुन्नु सिंह, जयदीप, हरि सिंह आदि का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल में बालियां आ गई हैं, वहीं पीली सरसों पर फूल खिल गए थे, बारिश-ओलावृष्टि ये सब खराब हो गए। लूथापुर, जशोधरपुर, लछमपुर, मानपुर, उदयरामपुर, बालागंज आदि गांवों में किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed