फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Railway is not paying attention to women reserved coaches

Kotdwar News: महिला आरक्षित कोच पर नहीं रेलवे का ध्यान

Wed, 16 Apr 2025 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 16 Apr 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
Railway is not paying attention to women reserved coaches
सीटें कब्जा लेते हैं पुरुष यात्री, फिर रेलवे पुलिस को करनी पड़ती है मशक्कत
विज्ञापन

कोटद्वार। रेलवे का पैसेंजर ट्रेन के महिला आरक्षित कोच के रखरखाव पर ध्यान ही नहीं है। कोच के बाहर महिला कोच की पट्टिका नहीं लगाई गई है। महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में पुरुष यात्री सवार होने से महिला यात्रियों को भटकना पड़ रहा है। वहीं, रेलवे पुलिस का कहना है कि समय-समय पर पेट्रोलिंग के दौरान पुरुष यात्रियों को महिला कोच से उतारा जाता है।
कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच तीन पैसेंजर ट्रेन चलती है, जिसमें महज दो कोच ही लगाए जाते हैं। इनके साथ एक सीटिंग कम लगेज रैक (एसएलआर कोच) होता है। इसके तीन हिस्सों में से एक में गार्ड बैठते हैं। एक हिस्से में लगेज बना है और एक हिस्सा दिव्यांगों व महिलाओं के बैठने के लिए आरक्षित है। कोच पर गार्ड, लगेज और दिव्यांगों के आरक्षण की स्थिति तो स्पष्ट की गई है, लेकिन महिला कोच पर पट्टिका नहीं लगाई गई है। सुबह व शाम के समय ट्रेन में यात्रियों की खासी भीड़ होने से महिला कोच में पुरुष यात्री भी सवार हो रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। महिला कोच में कई पुरुष यात्री सवार थे। कई महिलाओं को ट्रेन के बाहर खड़ा रहना पड़ा। महिला यात्रियों वीरो देवी, रशीदा का कहना था कि रेलवे का इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं है। सुमन राजपूत का कहना था कि ट्रेन में भीड़ अधिक रहती है, तो रेलवे को कोच बढ़ाने चाहिए। अन्य महिलाओं का कहना था कि पुरुषों से खचाखच भरे कोच में महिलाएं असहज महसूस करती हैं। सूचना पर पहुंचे रेलवे पुलिस कर्मियों ने पुरुष यात्रियों को महिला कोच से उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ट्रेन के गार्ड अथवा सीधे महिलाओं द्वारा अगर इस तरह की कोई शिकायत मिलती है, तो रेलवे पुलिस की मदद से महिला कोच को खाली करा लिया जाता है। महिला आरक्षण पट्टिका के लिए संपर्क किया जाएगा। -मनोज रावत, एसएस कोटद्वार


फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed