फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   raging Srinagar hydel project staff

मांगें पूरी नहीं होने पर भड़के श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के कर्मचारी

Mon, 25 Jul 2016 10:12 PM IST
श्रीनगर।
श्रीनगर। Updated Mon, 25 Jul 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन

स्थायीकरण और वेतन भुगतान की मांग के लिए श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के कर्मियों ने एक बार फिर मुख्य कार्यालय में ताले लगाकर कंपनी अधिकारियों समेत खुद को भी कैद कर लिया। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिकारी हर बार झूठा आश्वासन देते हैं। अब ताला तभी खुलेगा, जब उनकी मांग पूरी होगी। इधर, परियोजना समन्वयक संतोष रेड्डी ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि कर्मचारियों से वार्ता चल रही है। उनकी मांगों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


यहां बता दें कि परियोजना कंपनी की ओर से परियोजना प्रभावितों को अलग-अलग भर्ती के माध्यम से नियुक्त किया गया है। लगभग 458 कर्मचारी अस्थायी और 155 कर्मचारी वाउचर के आधार पर कायर्रत हैं। सभी कर्मचारी नियमितीकरण और समय पर वेतन भुगतान के लिए कई बार आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन मांग पर कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारी भड़के हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद परियोजना समन्वयक संतोष रेड्डी दोपहर में कार्यालय पहुंचे। आक्रोशित कर्मचारियों ने सभी प्रवेश द्वारों पर अंदर से ताले लगा दिए। उनका कहना था कि कंपनी उन्हें गुमराह कर रही है। स्थानीय अधिकारी हर बार कंपनी निदेशक प्रसन्ना रेड्डी के आने की बात कहते हैं। उन्होंने कहा कि 458 कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारियों की भांति वेतन  मिल रहा है, लेकिन उनका नियमितीकरण नहीं किया जा रहा है। दूसरी ओर 155 कर्मचारियों की भूमि भी परियोजना में अधिग्रहीत की गई, उनको वाउचर के माध्यम से भुगतान होता है। उन्हें भी स्थायी किया जाए। उन्होंने बताया कि कुछ कर्मचारियों को दो और कुछ को एक माह से वेतन नहीं मिला है। इस दौरान बद्री पांडे, मुकेश राणा, प्रवीण, जगदंबा प्रसाद, विनोद राणा और हरि सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed