फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Raging rural problems are not resolved.

समस्याओं के निराकरण न होने पर भड़के ग्रामीण

Sat, 24 Sep 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार। Updated Sat, 24 Sep 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
Raging rural problems are not resolved.
जनसमस्याओं के निराकरण की मांग के लिए धुमाकोट तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : Amar Ujala

क्षेत्र की कई समस्याओं का निराकरण न होने से भड़के ग्रामीणों ने धुमाकोट तहसील में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री हरीश रावत को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल गुजडूगढ़ी को पर्यटन मानचित्र में शामिल करने की मांग उठाई।

विज्ञापन


शनिवार को गढ़ जनशक्ति संगठन के बैनर तले दिगोलीखाल, किनगोड़ीखाल, आशौं क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में तहसील मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बाजार से तहसील प्रांगण तक रैली निकालकर ग्रामीणों ने शक्ति प्रदर्शन कर समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास की गति ठप होने का आरोप लगाया। कहा कि लंबे समय से सड़कों का निर्माण अधर में लटका हुआ है। अस्पतालों में चिकित्सक नहीं हैं। उन्होंने पर्यटन की संभावनाओं वाली गुजडूगढ़ी को पर्यटन केंद्र घोषित करने की मांग की। ग्रामीणों ने रैली के बाद एक ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दिगोलीखाल स्थित राजकीय एलोपैथिक अस्पताल में चिकित्सकों की  नियुक्ति करने, दिगोलीखाल-आशौं मार्ग का शीघ्र निर्माण करने की मांग की। प्रदर्शन में रणजीत सिंह, भगतराम, रमेश, नारायण सिंह, दर्शन सिंह, चंद्र सिंह,  ओमप्रकाश, जमुनादेवी, मुन्नीदेवी, पुष्पादेवी, जशोदा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।  


हिटो गैरसैंण यात्रा 29 को पहुंचेगी सतपुली
सतपुली।
उत्तराखंड एकता मंच, दिल्ली के तत्वाधान में गैरसैंण को राजधानी बनाने और राज्य आंदोलन के शहीदों को न्याय दिलाने के लिए हिटो गैरसैंण यात्रा 29 सितंबर को सतपुली पहुंचेगी। पूर्व प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह रावत ने इस आशय की जानकारी देते हुए अधिकाधिक लोगों से यात्रा में भाग लेने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed