फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   PWD office performance of Bajro

लोनिवि बैजरों के दफ्तर पर किया प्रदर्शन

Tue, 08 Nov 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार। Updated Tue, 08 Nov 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
PWD office performance of Bajro
प्रदर्शन करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला

बीरोंखाल के अंतर्गत लोनिवि बैजरो में सड़क निर्माण योजनाओं में भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं तथा घोटालों का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने क्षेत्रीय विधायक तीरथ सिंह रावत की अगुवाई में ईई दफ्तर पर जोरदार प्रदर्शन किया। इससे पूर्व भाजपाइयों ने बैजरो में लोनिवि के खिलाफ रैली निकालकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


 मंगलवार को बीरोंखाल के भाजपाई स्यूंसी बाजार में एकत्रित हुए। यहां से उन्होंने लोनिवि के बैजरों खंड के अधिशासी अभियंता पर मनमानी व घोटालों के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। विधायक तीरथ सिह रावत ने लोनिवि बैजरो कार्यालय को भ्रष्टाचार का अड्डा बताया।
विज्ञापन


यहां टेंडर खरीद से लेकर भुगतान तक अधिकारी वसूली में जुटे हैं। कहा कि उत्तराखंड पहला ऐसा प्रदेश है, जहां मुख्यमंत्री की घोषणा पर काम नहीं होता। बिना टेंडर चहेतों को काम आवंटित कर भुगतान कर दिया जाता है। भाजपा सरकार आते ही लोनिवि बैजरों के निर्माण कार्यों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 भाजपा मंडल महामंत्री ओमपाल ने लोनिवि बैजरो के कार्यों की न्यायिक जांच की मांग करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। धरना-प्रदर्शन में युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष नौटियाल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुभद्रा देवी, मधु देवी, संध्या देवी, प्रेम सिंह नेगी, महाबीर सिंह, दरबान सिंह, पंकज ढौडियाल, पातीराम ढौंडियाल, मनवर सिंह, मंडल अध्यक्ष मनमोहन सिह रावत शामिल थे। संचालन ओमपाल सिंह बिष्ट ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed