{"_id":"69ff366cbc2f1359110e49a2","slug":"pwd-minister-inspects-satpuli-lake-barrage-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-123556-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: लोनिवि मंत्री ने किया सतपुली झील के बैराज का मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: लोनिवि मंत्री ने किया सतपुली झील के बैराज का मुआयना
Sat, 09 May 2026 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 09 May 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
झील के आस्था पथ के लिए शासन को भेजा गया है 25 करोड़ रुपये का इस्टीमेट
सतपुली। क्षेत्रीय विधायक एवं लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को निर्माणाधीन सतपुली झील के बैराज और पर्यटक आवास गृह का मुआयना किया।
नगर क्षेत्र से सटे ओडल गांव में पहुंचकर पहले सतपाल महाराज ने निर्माणाधीन पर्यटक अतिथि गृह का मुआयना किया। इसके बाद वे सतपुली झील की बैराज साइट पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर बैराज के निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के एई संदीप मौर्य ने बताया कि अगले 3-4 माह के भीतर बैराज का निर्माण पूरा कर विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। साथ ही झील के आस्था पथ के लिए भी 25 करोड़ का इस्टीमेट शासन को भेजा गया है। झील के बैराज में चार मीटर का गेट बनाया गया है जिससे बैराज पर झील की गहराई चार मीटर होगी। झील में हाईवे 534 के पुल के नीचे तक लगभग 500 मीटर दूरी तक पानी जमा होगा।
लाेनिवि एवं पर्यटन मंत्री ने झील तक बोटिंग के लिए आसान पहुंच बनाते हुए हाईवे 534 पर बने पुल के नीचे डॉकयार्ड और नगर क्षेत्र से सटे विभिन्न स्थानों पर झील में उतरने के लिए सीढ़ियां एवं व्यू प्वाइंट के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्वक कार्य पूरा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।