{"_id":"5790f7664f1c1b6949c4c060","slug":"put-an-end-to-the-licensing-of-beer-bar","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बीयर बार के लाइसेंस पर रोक लगाओ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बीयर बार के लाइसेंस पर रोक लगाओ’
अमर उजाला/पौड़ी।
Updated Thu, 21 Jul 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाबौ ब्लॉक के बुरांसी-नौठा क्षेत्र की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से बीयर बार के लाइसेंस पर रोक लगाने की मांग की। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि किसी भी कीमत में क्षेत्र में बीयर बार नहीं खुलने देंगी। चेतावनी दी कि वे लोग इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेंगी।
विज्ञापन
कहा कि शराब के कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने कहा कि अभी लाइसेंस जारी नहीं हुआ है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता बीर सिंह रावत, महिला मंगल दल ग्राम बुरांसी की अध्यक्ष सावित्री खंकरियाल, महिला मंगल की महामंत्री मीना देवी, मनोज कुमार, प्रधान बुरांसी सरिता देवी, उप प्रधान सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रधान घनश्याम नेगी, शंभू प्रसाद खंकरियाल, ग्राम कुल्यानी की प्रधान रीना, सकन्याणा की प्रधान पार्वती देवी, धुलैत प्रधान कल्पेश्वरी देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष धुलैत यशोदा, विमला, महिला मंगल दल अध्यक्ष सकन्याणा कल्पेश्वरी देवी, महिला मंगल दल कुल्याणी अध्यक्ष परमेश्वरी देवी समेत पचास से अधिक महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय में भी ज्ञापन दिया। क्षेत्र में बीयर बार न खुलने की मांग की।
विज्ञापन