फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Public representatives and health workers honored

जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

Sat, 18 Dec 2021 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Public representatives and health workers honored
युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित युवा महोत्सव बीरोंखाल में ब्लाक की महिला मंगल दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ब्लाक के सभी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशाओं और कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया। साथ ही कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज बीरोंखाल में आयोजित युवा महोत्सव में महिला मंगल दलों ने गढ़वाली लोकगीत और पारंपरिक लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर मंत्री सतपाल महाराज ने बीरोंखाल में 60.4 लाख की लागत से बने टूरिस्ट रेस्ट हाउस का लोकार्पण और 1.35 करोड़ की लागत से बनने वाले भरोलीखाल एरोली चंदोली मार्ग का शिलान्यास किया। साथ ही मंत्री ने 97 ग्राम प्रधान, 31 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 65 आशा कार्यकर्ताओं, 200 महिला मंगल दलों और 145 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पूर्व मंत्री अमृता रावत, ब्लाक प्रमुख राजेश कंडारी, जिला पंचायत सदस्य राधा कंडारी, जिला पंचायत सदस्य सरिता पोखरियाल, युवा कल्याण अधिकारी महेश राठौर, खंड विकास अधिकारी नरेश सुयाल, भाजपा बीरोंखाल मंडल के अध्यक्ष यशपाल गोरला, सुयश रावत, महामंत्री ओमपाल बिष्ट, मुकेश पोखरियाल, धीरेंद्र चंद आदि उपस्थित थे। मंच संचालन सुनील कोटनाला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed