फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Providing benefits of government schemes to every person is priority: Ritu Khanduri

हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता : ऋतु खंडूड़ी

Sun, 24 Nov 2024 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Providing benefits of government schemes to every person is priority: Ritu Khanduri

विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी ने नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर-25 हरसिंहपुर में क्षेत्रवासियों के साथ जनसंवाद किया। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।विधायक ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ विकास करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और उनकी जीवनशैली में सुधार हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान करें और विकास कार्यों में गति लाएं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और लोगों विशेषकर महिलाओं से इनका अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए। कार्यक्रम में गोसेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित डॉ. राजेंद्र अंथवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, मंडल अध्यक्ष हरि सिंह पुंडीर, निवर्तमान पार्षद कमल नेगी, रितु चमोली और नीरू बाला खंतवाल आदि मौजूद रहे।

उधर, विस अध्यक्ष ने यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत उमड़ा में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद किया और उनके बीच विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की। इस मौके पर ग्राम प्रधान सत्या हर्षवाल, एसडीएम चतर सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष अरविंद नेगी, महामंत्री सुरजीत राणा, बिजेंद्र बिष्ट और मुकेश देवरानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.

फोटो समाचार

जारी

अशोक केष्टवाल

बाबा महाकाल के लिए भिलाई के भक्त ने बना दी 25 लाख की रजत पालकी, दान दाता ने नाम रखा गुप्त, पालक

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed