फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Protest of Anganwadi workers continues

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तहसील में धरना-प्रदर्शन जारी

Sat, 01 Feb 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Protest of Anganwadi workers continues
कोटद्वार तहसील में प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
मानदेय 18 हजार सहित अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन 57वें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को संगठन की पूर्व जिलाध्यक्ष बसंती रावत के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुईं। उन्होंने प्रदेेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भ्रमित करने का आरोप लगाया। कहा कि विभाग भ्रामक प्रचार कर आंदोलन को तोड़ने का प्रयास कर रहा है। लेकिन, जब तक उनकी सभी मांगें नहीं मान ली जाती तब तक आंदोलन को समाप्त नहीं किया जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार ने उनको आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने के लिए कार्य पर रखा था, लेकिन अब उनसे बीएलओ और अन्य सरकारी कार्य भी लिए जा रहे हैं। जिसके अपेक्षाकृत उनका मानदेय नहीं बढ़ाया जा रहा है। अधिक काम के बदले अधिक मानदेय मांगने पर उनको नौकरी से निकालने की चेतावनी दी जा रही है। जो कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है। कहा कि उनकी प्रदेश अध्यक्ष भी आंदोलन पर हैं, उनके अग्रिम आदेश तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष सुनीता देवी, उपाध्यक्ष संगीता भट्ट, सचिव रोशनी देवी, सुशीला देवी, किरन, सुुबोधनी देवी, संपति देवी, रेखा देवी, ज्योति, संध्या, राखी, मुन्नी रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed