{"_id":"690360d5790d4a48fa0fb324","slug":"protest-continues-in-tehsil-against-smart-meters-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-119515-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: स्मार्ट मीटरों के विरोध में तहसील में धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: स्मार्ट मीटरों के विरोध में तहसील में धरना जारी
Thu, 30 Oct 2025 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 30 Oct 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत जौनपुर, इंदिरानगर, आमपड़ाव, ध्रुवपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने बृहस्पतिवार को 40वें दिन भी स्मार्ट मीटरों के विरोध में तहसील में धरना जारी रखा। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटरों को बदलकर उनके स्थान पर पुराने मीटर लगाने की मांग की।
बृहस्पतिवार को पार्षद रीता देवी की अगुवाई में तहसील पहुंचे उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटरों के विरोध में नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने कहा कि ऊर्जा निगम की ओर से क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटरों को नहीं हटाया जा रहा है। चेतावनी दी कि जब तक स्मार्ट मीटरों को हटाकर उनके स्थान पर पुराने मीटर नहीं लग जाते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान जनाधिकार मंच के अध्यक्ष आशाराम, जीतू, परमानंद, मदन सिंह, गजेंद्र सिंह, अमर सिंह, बृजमोहन सिंह, सौरभ सिंह, पुष्कर सिंह, मीना देवी आदि मौजूद रहे।