फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Protest against NH personnel who came to install pillars for bypass demarcation

Kotdwar News: लोगों ने बाईपास का पिलर लगाने आए एनएच कर्मियों का किया विरोध

Sun, 18 Dec 2022 09:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 09:32 PM IST
विज्ञापन
Protest against NH personnel who came to install pillars for bypass demarcation
सनेह क्षेत्र की आबादी के बीच से बाईपास बनाने को लेकर चल रहे सत्यापन कार्य का स्थानीय लोगों की ओर से विरोध जारी है। यहां बाईपास निर्माण के लिए सीमांकन के तहत पिलर गाढ़ने आए एनएच कर्मियों का लोगों ने विरोध किया और शासन के प्रति आक्रोश जताया। प्रभावित परिवारों ने नदी के किनारे या वन भूमि पर बाईपास निर्माण कराने और एलाइनमेंट बदलने की मांग की।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के अध्यक्ष आशीष रावत के साथ स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों को सीमांकन के तहत लगाए जा रहे पिलर को लगाने से रोका। कहा कि लोगों ने क्षेत्र में अपने जीवनभर की कमाई से भूमि खरीदकर भवन बनाए हैं तो किसी ने पट्टे की जमीन खरीदी है। ऐसे में आबादी के बीच से बाईपास निर्माण से पूरा सनेह क्षेत्र उजड़ जाएगा और कई लोग बेेघर हो जाएंगे। कहा कि नदी के किनारे सड़क के साथ ही वन भूमि को छोड़कर बाईपास को आबादी के बीच बनाया जाना गलत है। इस संबंध में अधिकारियों के साथ वार्ता की जाएगी। इस अवसर पर कुलदीप सिंह रावत, चंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, प्रिंस रावत, अब्दुल रहीम, ममता देवी, उषा देवी, सुशीला देवी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed