फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   protest against installation of mobile tower on the roof of the school

स्कूल की छत पर मोबाइल टावर लगाने का विरोध

Wed, 17 Nov 2021 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
protest against installation of mobile tower on the roof of the school
नगर निगम के वार्ड नंबर-17 मानपुर के लोगों ने शांति बल्लभ मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छत पर मोबाइल टावर लगाने का विरोध किया और मोबाइल टावर के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की। लोगों ने मांग को लेकर उपजिलाधिकारी संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मानपुर क्षेत्र के लोग बुधवार को तहसील पहुंचे यहां उन्होंने एसडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोगों ने कहा कि उनके क्षेत्र में घनी आबादी के बीच स्थित पब्लिक स्कूल दशकों पुरानी इमारत में संचालित हो रहा है। विद्यालय की छत पर मोबाइल टावर स्थापित होने से छात्र-छात्राओं के साथ ही उसके आसपास रहने वाली आबादी भी हानिकारक किरणों से प्रभावित होगी। साथ ही इसका दुष्प्रभाव क्षेत्र के पर्यावरण और पशु-पक्षियों पर भी पड़ेगा। आरोप लगाया कि इस संबंध में उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य से गत 21 अप्रैल को मोबाइल टावर न लगवाने का अनुरोध किया था, जिस पर प्रधानाचार्य ने उन्हें लिखित रूप में आश्वासन भी दिया था। इसके बाद भी प्रधानाचार्य ने 10 नवंबर को रात के अंधेरे में विद्यालय की छत पर टावर लगवा दिया। ज्ञापन में लोगों ने जनहित में मोबाइल टावर लगाने का काम रोकने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में सुरेंद्र सिंह, महावीर सिंह, रामलखन सिंह, बलवंत सिंह, दीपक जखमोला, राजेंद्र सिंह, डबल सिंह, पूनम नेगी, गोपाल सिंह, धीरेंद्र सिंह, प्रभाकर जखमोला, अनिल सिंह नेगी, रीना देवी, रामप्रकाश शर्मा, सुशील, चंद्रप्रकाश, रवींद्र सिंह, सरोज रावत, कौशल्या कठैत और शैलेश ध्यानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed