{"_id":"67add89b520bd5f6cf02ec20","slug":"protest-against-dumping-of-debris-from-highway-widening-in-gumkhal-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-113847-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: गुमखाल में हाईवे चौड़ीकरण का मलबा डालने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: गुमखाल में हाईवे चौड़ीकरण का मलबा डालने का विरोध
Thu, 13 Feb 2025 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 13 Feb 2025 05:03 PM IST
विज्ञापन
लैंसडौन। गुमखाल-पौड़ी हाईवे पर गुमखाल के निकट चल रहे साइड कटिंग का मलबा ग्राम सभा डेवडाली के पेयजल स्रोत के ऊपरी भाग पर डाले जाने से नाराज ग्रामीणों ने लैंसडौन में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मलबा हटवाने की मांग की है।
कुल्हाड़ के निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य भारत सिंह, निवर्तमान ग्राम प्रधान मनोज बिष्ट, ग्राम पंचायत कोटलमंडा के निवर्तमान प्रधान दीपेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, जडियाना के निवर्तमान प्रधान सूर्यदेव शाह, बौठा के निवर्तमान प्रधान सुनील कुमार बौठियाल आदि ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि रोड कटिंग कार्य का मलबा एनएच खंड धुमाकोट की कार्यदाई संस्था द्वारा डेवडाली गांव के लिए बने पानी के स्रोत के ऊपरी भाग पर डाला जा रहा है, जिससे मलबा स्रोत की ओर जा रहा है। जनप्रतिनिधियों ने कार्यदायी कंपनी के मैनेजर पर अभद्रता का आरोप लगाया। संवाद