फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Pro. Sanjay Kumar Bhaktadarshan selected for Higher Education Gaurav Award

प्रो. संजय कुमार भक्तदर्शन उच्च शिक्षा गौरव पुरस्कार को चयनित

Wed, 16 Sep 2020 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Pro. Sanjay Kumar Bhaktadarshan selected for Higher Education Gaurav Award
भक्त दर्शन उच्च शिक्षा गौरव पुरुस्कार के लिए चयनित जयहरीखाल महाविद्यालय के प्रो. संजय कुमार। - फोटो : KOTDWAR
भक्तदर्शन महाविद्यालय जयहरीखाल के इतिहास विभाग के प्राध्यापक प्रो. संजय कुमार का चयन शासन की ओर से भक्तदर्शन उच्च शिक्षा गौरव पुरस्कार के लिए हुआ है। उच्च शिक्षा विभाग के प्राध्यापकों को अपने करियर में यह पुरस्कार एक ही बार प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

प्रो. संजय कुमार दो दशकों से उच्च शिक्षा विभाग में शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों से जुड़े हैं। उनके तीस से अधिक शोधपत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं, जिनमें द क्वार्टरली रिव्यु ऑफ हिस्टोरिकल स्टडीज कलकत्ता, ग्लोबल हिस्ट्री एवं कल्चर रिव्यू हिस्ट्री पास्ट एवं प्रेजेंट, इतिहास संशोधन व इतिहास की खोज में संधान शोध साधना शामिल हैं। उन्हें भक्तदर्शन गौरव पुरस्कार के अतिरिक्त प्रो. मोहन कुमार माथुर यंग अचीवर्स अवार्ड से भी नवाजा गया है। प्रो. संजय कुमार देव संस्कृति विवि हरिद्वार के बोर्ड ऑफ स्टडीस और कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के सदस्य हैं। वर्ष 2017 में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के द्वारा यूरोप के लुबेन विश्वविद्यालय में अतिथि प्रोफेसर के रूप में उनका चयन हुआ था। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. मामचंद्र और प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed