विवेकानंद एजुकेशन इन कल्चरल फाउंडेशन की ओर से बेस्ट टीचर ऑफ दि ईयर 2022 का अवार्ड लैंसडौन के पृथु भंडारी को दिया गया। पृथु भंडारी को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे जाने पर लोसा के अध्यक्ष डॉ. एसपी नैथानी, महासचिव कर्नल चंद्रपाल पटवाल (रि.), राजीव बड़थ्वाल, पूर्व उपाधीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा ने शुभकामनाएं दी हैं।
समिति के अध्यक्ष डा. परिमल कुमार ने बताया कि यह अवार्ड राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न शिक्षण संस्थान विश्वविद्यालय एवं शोध क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रदान किया जाता है। राजकीय इंटर कालेज चम्पेश्वर में कार्यरत लैंसडौन के निवासी प्रवक्ता पृथु भंडारी को वर्ष 2022 के बेस्ट टीचर के अवार्ड से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें शिक्षा में गुणवत्ता के लिए प्रदान किया गया है। इस मौके पर संस्था की राष्ट्रीय समन्वयक मिंकी शर्मा, सौरभ राजपूत और डॉ. अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।