फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dussehra celebrated with great enthusiasm at the Garhwal Rifles Regimental Centre

Kotdwar News: गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में हर्षोल्लास से मनाया दशहरा

Mon, 19 Oct 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 19 Oct 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Dussehra celebrated with great enthusiasm at the Garhwal Rifles Regimental Centre
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में दशहरा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सेंटर के अधिकारियों, जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ), जवानों और उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

दशहरा पर्व पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार सैन्य शस्त्रों, उपकरणों और वाहनों की पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही मनोरंजन, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी और परिवार कल्याण संगठन, गढ़वाल राइफल्स की चेयरपर्सन रेखा नेगी ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी और रेखा नेगी ने अधिकारियों, जेसीओ, जवानों तथा उनके परिवारजनों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व सत्य की असत्य पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश देता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed