फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Principal, two workers and six students infected in ITI Dugadda

आईटीआई दुगड्डा में प्रिंसिपल, दो कर्मी और छह छात्र संक्रमित

Tue, 25 Jan 2022 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Principal, two workers and six students infected in ITI Dugadda
राजकीय आईटीआई दुगड्डा में छह कर्मचारी और छात्र संक्रमित मिले। मंगलवार को नगर पालिका ने संक्रमण के फैलाव से बचाव के लिए आईटीआई को सैनिटाइज करवाया। वहीं कोटद्वार क्षेत्र में नौ बुजुर्गों समेत 65 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

आईटीआई दुगड्डा के कर्मचारी और प्रशिक्षण ले रहे छात्रों में कोरोना के लक्षण दिखने पर पीएचसी दुगड्डा में उनकी रैपिड जांच कराई गई, जिसमें प्रिंसिपल, दो कर्मचारी और तीन छात्र संक्रमित पाए गए हैं। नगरपालिका के ईओ गोवर्धन प्रसाद जोशी ने बताया कि आईटीआई में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। नगर के साथ संस्थान में भी सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं नगर निगम कोटद्वार, एकेश्वर, जयहरीखाल और द्वारीखाल ब्लाक क्षेत्र में मंगलवार को नौ बुजुर्गों समेत 65 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उनका कोरोना उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैंसडौन में 10 लोग पॉजिटिव
लैंसडौन। छावनी नगर में 10 लोग कोरोना संकमित मिले हैं। कैंट अस्पताल की चिकित्सा प्रभारी डा. मनीषा अग्रवाल ने बताया कि लैंसडौन कैंट चिकित्सालय मेें मंगलवार को 10 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए जिसमें छावनी कार्यालय के एई, उनकी पत्नी, कैंट बोर्ड कार्यालय अधीक्षक सहित उनके परिवार के चार, कैंट स्कूल के एक कर्मचारी, कैंट चिकित्सालय के एक कर्मी, सिविल जज जूनियर डिवीजन लैंसडौन के एक कर्मचारी सहित एक पैरोकार महिला पुलिस कर्मी पॉजिटिव मिले। डा. मनीषा अग्रवाल ने बताया कि सभी संक्रमितोें को होम आइसोलेट कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed