फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Principal encircled for not releasing annual sports calendar

Kotdwar News: वार्षिक खेल कैलेंडर जारी न होने पर प्राचार्य को घेरा

Thu, 24 Nov 2022 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Principal encircled for not releasing annual sports calendar
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने वार्षिक खेल कैलेंडर इस वर्ष भी जारी न होने पर रोष जताया। इसके विरोध में उन्होंने प्रदर्शन किया और पीजी कालेज में प्राचार्य का घेराव किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से वार्षिक खेल कैलेंडर जल्द जारी करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एबीवीपी कार्यकर्ता पीजी कालेज में एकत्र हुए और जिला संयोजक तरुण इष्टवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। साथ ही प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार का घेराव किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोविड-19 के दौरान वर्ष 2020 में महाविद्यालय में खेल गतिविधियों के आयोजन पर रोक लगा दी गई थी। परिस्थिति सामान्य होने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से खेल गतिविधियां शुरू नहीं कराई गईं। कहा कि वार्षिक क्रीड़ा कैलेंडर जारी नहीं होने से छात्र-छात्राओं में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी यदि जल्द वार्षिक खेल कैलेंडर जारी नहीं हुआ तो विद्यार्थी परिषद छात्र सहयोग से वृहद आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगा। प्रदर्शन करने वालों में अनुराग कंडवाल, शिवांशु शाह, मयंक विश्नोई, पलक, शेफाली, प्रतिभा, शिवानी, अनुराग थापा, क्षितिज, आरूष, अतिन और सुधांशु आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed