रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के 22 विभागों के पदाधिकारियों ने निष्ठा के साथ विद्यालय के हित में कार्य करने की शपथ ली। इस दौरान गठित छात्र संसद में प्रिंस को प्रधानमंत्री और पीयूष को अनुशासन प्रमुख बनाया गया।
जानकी नगर स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र प्रिंस गंगवार को प्रधानमंत्री, अभिषेक आदर्श को सेनापति, पीयूष शर्मा को अनुशासन प्रमुख, आकांक्षा गुसाईं को बालिका प्रमुख, डोली कठैत को वंदना विभाग प्रमुख, निहारिका चमोली को भोजन विभाग प्रमुख, साक्षी मेघवाल को विद्युत विभाग, अक्षत नेगी को जल विभाग प्रमुख, वैशाली रावत को चिकित्सा विभाग, नेहा जुयाल को अतिथि विभाग, प्रियांशु असवाल को वाहन विभाग, दीप्ति को प्रतियोगिता विभाग, धर्मेंद्र को खेल विभाग, विवेक रावत को ध्वनि विभाग, यश लखेड़ा को पुरस्कार विभाग, मानसी को पर्यावरण विभाग, हर्षित वर्मा को पुस्तकालय विभाग और साक्षी अग्रवाल को समाचार विभाग प्रमुख के रूप में शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल ने कहा कि छात्र संसद के जरिए विद्यार्थी छात्र जीवन में नेतृत्व की भावना सीखते हैं और आगे चलकर अपने क्षेत्र एवं अपने देश का भी नेतृत्व करते हैं। इस अवसर पर छात्र संसद प्रभारी आचार्य रोहित बलोदी, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य प्रदीप नौटियाल आदि उपस्थित रहे।