फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Prince Bharat Academy Kanvaghati won the football competition by defeating the sports stadium.

Kotdwar News: स्पोर्ट्स स्टेडियम को हरा प्रिंस भरत एकेडमी कण्वघाटी ने जीती फुटबाल प्रतियोगिता

Tue, 21 Jan 2025 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Prince Bharat Academy Kanvaghati won the football competition by defeating the sports stadium.
कोटद्वार। खेल निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून और जिला क्रीड़ा अधिकारी पौड़ी की ओर से 38वें राष्ट्रीय खेल के प्रचार-प्रसार के लिए शशीधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अंडर-ं15 बालक वर्ग की दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता प्रिंस भरत एकेडमी कण्वघाटी ने जीत ली है। मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में उसने स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम को हराया।मंगलवार को फाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक धीरेंद्र कंडारी और फुटबाल संघ पौड़ी के अध्यक्ष सुनील रावत ने किया।
विज्ञापन

अंडर-15 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम, कोटद्वार एवं प्रिंस भरत एकेडमी कण्वघाटी के मध्य खेला गया। जिसमें प्रिंस भरत एकेडमी कण्वघाटी ने बेहतर खेल प्रदर्शन कर 3-ं0 से प्रतियोगिता अपने नाम की। प्रिंस भरत एकेडमी कण्वघाटी की ओर से विशाल, अनुज गुसाईं एवं अरमान नेगी ने अपनी टीम के लिए 1-ं1 गोल दागे। रेफरी की भूमिका इंद्र रावत, शुभम रावत, दिनेश कुमार, विवेक कठैत ने निभाई।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर कार्यक्रम संचालक एवं स्टेडियम इंचार्ज श्याम सिंह डांगी, वरिष्ठ सहायक शिवम सिंह रावत, विक्रम सिंह नेगी, मान सिंह थापा, महेंद्र सिंह रावत, गौरव वाल्मीकि, अमीषा बहुखंडी और राहुल यादव समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed