फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Prerna Negi and Pawan Singh selected as Outstanding Volunteers

प्रेरणा नेगी और पवन सिंह चुने गए उत्कृष्ट स्वयंसेवी

Wed, 02 Mar 2022 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
Prerna Negi and Pawan Singh selected as Outstanding Volunteers
रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के एनएसएस शिविर में अव्वल प्रदर्शन करने वाले स्वय - फोटो : KOTDWAR
जीआईसी द्वारीखाल की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर प्रेरणा नेगी और पवन सिंह उत्कृष्ट स्वयंसेवी चुने गए।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीटीए अध्यक्ष कंचन रावत ने किया। प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल ने एनएसएस स्वयंसेवियों से शिविर से प्राप्त अनुभवों का लाभ समाज तक पहुंचाने और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी विनोद भारद्वाज ने स्वयंसेवियों को सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन, नशा मुक्त उत्तराखंड, पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधे रोपित करने की शपथ दिलाई। महिला मंगल दल की अध्यक्ष प्रसन्ना पंवार और उनकी टीम ने गढ़वाली मांगल गीत और भजन की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता भारत सिंह, प्रमोद कुकरेती, डबल सिंह और गणेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोक संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया
कोटद्वार। रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पदमपुर मोटाढांक के एनएसएस शिविर के समापन पर गढ़वाली लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। स्वयंसेवियों ने गढ़वाली लोकनृत्यों की प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के अंतिम दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग प्रचारक चंद्रशेखर, वैदिक गुरुकुल महाविद्यालय कण्वआश्रम के संस्थापक डॉ. विश्व पाल जयंत, विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंजबिहारी भट्ट और महाविद्यालय के प्राचार्य संजय नेगी ने किया। प्रधानाचार्य कुंज बिहारी भट्ट ने शिविर में अव्वल प्रदर्शन करने के लिए अरुण और प्रिंसी रावत को श्रेष्ठ स्वयंसेवी का पुरस्कार दिया। इसके अलावा प्रशंसनीय कार्य के लिए शौर्य डोबरियाल, श्वेता रावत, प्रियांशी डोबरियाल, गायत्री, निशा केमनी को भी पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी गणेश प्रसाद भट्ट, सहायक अंजलि रावत, सुमन नेगी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवी श्वेता रावत ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed