फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Prerna, a daughter of Kotdwar, becomes a Lieutenant in the Army.

Kotdwar News: कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बनीं सेना में लेफ्टिनेंट

Tue, 08 Sep 2026 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 08 Sep 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Prerna, a daughter of Kotdwar, becomes a Lieutenant in the Army.
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी प्रेरणा बिष्ट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। गया में आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्हें लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से शिवराजपुर और उनके मूल गांव मलेठी में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

प्रेरणा के पिता सुधीर बिष्ट ने बताया कि पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल ले वान हुआंग रहे। मूल रूप से सतपुली के मलेठी गांव निवासी प्रेरणा ने वर्ष 2025 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने भारतीय सेना में अधिकारी बनने का लक्ष्य निर्धारित किया। कठिन प्रशिक्षण और कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। प्रेरणा के पिता सुधीर बिष्ट रिलायंस रिटेल लिमिटेड में कार्यरत हैं जबकि माता संतोषी बिष्ट योग शिक्षिका हैं। बेटी के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर माता-पिता, स्वजन और गुरुजनों ने खुशी जताते। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed