फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   PRD seals demand to be accommodated

विभागों में प्रशिक्षित पीआरडी जवानों को समायोजित करने की मांग

Thu, 24 Sep 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
PRD seals demand to be accommodated
मां गंगा प्रांतीय रक्षा दल इंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने जिला युवा कल्याण विभाग के माध्यम से विभिन्न विभागों में आउटसोर्स के रूप में प्रशिक्षित पीआरडी जवानों को समायोजित करने की मांग की है। मांग को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम पौड़ी को ज्ञापन प्रेषित किया है।
विज्ञापन

सोमवार को एसोसिएशन के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दर्शन सिंह की अगुवाई में पदाधिकारियों ने एसडीएम योगेश मेहरा के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि जिला युवा कल्याण विभाग के माध्यम से विभिन्न विभागों में अप्रशिक्षित जवानों की तैनाती की जा रही है, जिससे पीआरडी के जवानों में रोष व्याप्त है। कहा कि विभाग से प्रशिक्षित जवानों में से कई को अभी तक समायोजित नहीं किया गया है। चेतावनी दी कि यदि भविष्य में अप्रशिक्षित व्यक्तियों को विभागों में लगाया गया, तो एसोसिएशन कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगा। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव दिनेश कुमार, पपेंद्र कुमार, विजय कुमार, नीलम, रेनू, मीना, राखी, मोनिका, चंद्र प्रकाश, भूपेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार, राकेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद, भगवत प्रसाद, सुखपाल, हर्षमोहन, बृजमोहन, नरेंद्र सिंह, निरंदन, तेज सिंह, जगमोहन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed