फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Pragati Dhyani and Archita Kala stood first in the speech competition.

Kotdwar News: भाषण प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रगति ध्यानी और अर्चिता काला

Sun, 22 Dec 2024 10:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Pragati Dhyani and Archita Kala stood first in the speech competition.

विज्ञापन
कोटद्वार। आर्य समाज कोटद्वार की ओर से आर्य समाज मंदिर में स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रगति ध्यानी और अर्चिता काला अपने-अपने वर्गों में अव्वल रहे।

भारतीय शिक्षा एवं स्वतंत्रता में स्वामी श्रद्धानंद का योगदान शीर्षक से आयोजित भाषण प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। सीनियर वर्ग में प्रगति ध्यानी, सलोनी, भूमिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सृष्टि नेगी, आदित्य धस्माना, मांडवी को सांत्वना स्थान मिला। जूनियर वर्ग में अर्चिता काला, प्राची वैष्णवी, नमरा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। अनवि बहुगुणा, अंजलि और सार्थक काला को सांत्वना स्थान मिला।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका में उमा नेगी, राकेश मोहन ध्यानी, नितिन शास्त्री रहे। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि आयोजन में आए बच्चों को स्वामी श्रद्धानंद के जीवन से प्रेरणा मिलेगी। महापुरुषों के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है। वक्ताओं ने कहा कि समाज में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए स्वामी के बताए सिद्धांतों पर चलकर आर्य समाज के व्यापक प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता है। इससे पहले हवन भी किया गया। प्रतियोगिता के संयोजक हिमांशु, आशुतोष वर्मा, सुनील दत्त सेमवाल, राकेश शर्मा, आनंद प्रकाश, मीना अग्रवा और पीयूष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed