फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Pradhan Sangh Nainidanda locks down the block headquarters

प्रधान संघ नैनीडांडा ने ब्लाक मुख्यालय में की तालाबंदी

Mon, 28 Mar 2022 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Sangh Nainidanda locks down the block headquarters
ग्राम प्रधान संघ नैनीडांडा ने मनरेगा के अंतर्गत सामग्री व कुशल श्रमिकों के भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर ब्लाक मुख्यालय में नारेबाजी करते हुए सांकेतिक तालाबंदी की। इस मौके पर मांगों के निराकरण को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत सामग्री व कुशल श्रमिकों का भुगतान एक साल से नहीं हो पाया है। ज्ञापन में अकुशल श्रमिकों का भुगतान, मनरेगा कर्मियों के मानदेय का भुगतान समय पर करने, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता (मनरेगा) आदि के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने, अनटाइड फंड का प्रतिशत बढ़ाने की मांग भी की गई। तालाबंदी करने वालों में प्रधान संघ के उपाध्यक्ष दीपक भंडारी, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह, तेजपाल सिंह, जयपाल सिंह, श्याम सिंह, सत्येंद्र, धनेश्वरी, भारती नेगी, अनीता देवी, सुरेंद्र सिंह, प्रियंका, पूजा, बीरेंद्र सिंह और महिपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed