फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Pradhan and BDC members of Yamkeshwar opened front against BDO

Kotdwar News: यमकेश्वर के प्रधान व बीडीसी सदस्यों ने बीडीओ के खिलाफ खोला मोर्चा

Thu, 08 Feb 2024 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Pradhan and BDC members of Yamkeshwar opened front against BDO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमकेश्वर। विकासखंड यमकेश्वर के ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों समेत कई जनप्रतिनिधियों ने विकास खंड अधिकारी (बीडीओ) पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। जनप्रतिनिधियों ने बीडीओ पर लाभार्थियों के पेंशन व अन्य प्रकरणों को अनावश्यक लटकाने का आरोप लगाया। कहा कि इससे जनप्रतिनिधियों में भारी रोष व्याप्त है। जनप्रतिनिधियों ने बीडीओ का अन्यत्र स्थानांतरण करने की मांग की।
बृहस्पतिवार को यमकेश्वर विकासखंड के जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र पंचायत संगठन एवं प्रधान संगठन के बैनर तले बीडीओ दृष्टि आनंद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बीडीओ दृष्टि आनंद के तानाशाही रवैये से विकास कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। समाज कल्याण विभाग समेत विभिन्न पेंशनों के आवेदनों को कई महीनों तक लटकाया जा रहा है, जिससे आम जनता परेशान हो रही है। लोग जनप्रतिनिधियों पर गुस्सा निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानों, बीडीसी सदस्यों के आंदोलन को ब्लॉक प्रमुख आशा भट्ट, व ज्येष्ठ उपप्रमुख दिनेश भट्ट ने समर्थन दिया है। धरना व प्रदर्शनकारियों में बचन सिंह बिष्ट, सत्या हर्षवाल, सुदेश भट्ट, विकास चौहान, मनोज राणा, चंद्रमोहन रौथाण, अनुज नेगी, सुनील नवानी, मुनेंद्र बुटोला, मनोज गौड़, सत्यपाल सिंह, प्रह्लाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बीडीओ दृष्टि आनंद ने उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन पर कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। कहा कि शिकायत उच्चाधिकारियों के पास गई है, वहीं से परीक्षण होगा।

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed