फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   pradarshan on 10 in Dun

मांग पूरी न हुई तो 10 को दून में करेंगे प्रदर्शन

Tue, 05 Jan 2016 06:53 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Tue, 05 Jan 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघर्ष समिति ने अपनी आठ सूत्री मांगों का अब तक समाधान न होने पर रोष व्यक्त किया है। यहां हुई बैठक में समिति ने जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं होने पर 10 और 11 जनवरी को देहरादून परेड ग्राउंड में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


हिंदू पंचायती धर्मशाला में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते  हुए कहा कि समिति और सरकार के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद अब तक  उनकी आठ सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्राथमिक  शिक्षकों का एंट्री स्केल 16,290 रुपये करने की मांग की। अन्य मांगों में एलटी समायोजन में प्राथमिक  शिक्षकों को अधिक अवसर देने, शिक्षकों को एसीपी का लाभ ओर दुर्गम भत्ता देने, स्थायी  ट्रांसफर एक्ट बनाने, पारस्परिक स्थानांतरण में समान पद की बाध्यता समाप्त करने,  एसएसए के शिक्षकों को नियमित वेतन और ब्लॉक कैडर की व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र ही  निस्तारण नहीं किया गया तो प्राथमिक शिक्षक उग्र आंदोलन करने को मजबूर  होंगे। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अनूप जदली, अनिल कोटनाला, सुबोध काला, भास्कर काला, संदीप सिंह, रविंद्र बहुगुणा, प्रदीप भारद्वाज, अजीत, अनिल  रावत, अभिनंदन के अलावा कई पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed