{"_id":"6982b206aedd9e2c1a24556aa067052f","slug":"posted-koshagar-campus-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोषागार परिसर में पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोषागार परिसर में पुलिस तैनात
पौड़ी
Updated Mon, 28 Dec 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेड-पे में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर आंदोलनरत कोषागार कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल को देखते हुए कोषागार परिसर में पुलिस तैनात कर दी गई है। परिसर में पुलिस बल की तैनाती को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि प्रशासन की ओर से आंदोलन को और भड़काने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला कोषागार में अपनी मांगों को लेकर की जा रही कोषागार कर्मियों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। आंदोलनरत कोषागार कर्मियों ने कोषागार परिसर के बाहर धरना देकर शासन के खिलाफ नारेबाजी की। जिला कोषागार परिसर में पुलिस बल तैनात करने पर आक्रोश जताया। कोषागार कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष कुशवीर सिंह, संदीप राणा, लक्ष्मी रावत, विनय कुमार ने कहा कि कोषागार परिसर में पुलिस तैनात कर प्रशासन की ओर से आंदोलन को और भड़काने का प्रयास कर रहा है। प्रशासन के इस रवैये को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दूसरी तरफ मुख्य कोषाधिकारी लोकेंद्र गोथियाल ने बताया कि कोषागार में चले कामों में किसी प्रकार व्यवधान पैदा न हो इसके लिए परिसर में पुलिस की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि कोषागार में उनकी और कोषागार अधिकारी अभिषेक कुमार की निगरानी में अन्य कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी फेडरेशन के मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह रावत, रेवती डंगवाल कुलदीप राणा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह आदि ने धरना स्थल पर पहुंचकर उनके आंदोलन को संगठन की ओर से पूरा समर्थन दिया।