फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Postage stamp and special cover of Teul Rauteli released

Kotdwar News: तीूल रौतेली का जारी किया डाक टिकट और विशेष आवरण

Sat, 08 Aug 2026 04:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
Postage stamp and special cover of Teul Rauteli released
कोटद्वार। वीरभूमि उत्तराखंड की अमर वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर शनिवार को तीलू रौतेली विचार मंच और डाक विभाग की ओर से तीलू रौतेली चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वीरांगना की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, शौर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण को नमन किया गया। इस अवसर पर डाक विभाग की ओर से तीलू रौतेली की स्मृति और उनकी वीरगाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से डाक टिकट और विशेष आवरण (लिफाफा) का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और पूर्व मेयर हेमलता नेगी ने किया। मेयर ने कहा कि तीलू रौतेली का जीवन उत्तराखंड की गौरवशाली वीर परंपरा का प्रतीक है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि तीलू रौतेली अदम्य साहस, शौर्य और संघर्ष की प्रतीक हैं। कम उम्र में परिवार के सदस्यों को खोने के बाद भी उन्होंने जिस दृढ़ संकल्प के साथ मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष किया, वह आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि तीलू रौतेली का जीवन उत्तराखंड की नारी शक्ति और आत्मसम्मान की पहचान है। उन्होंने कहा कि जिस उम्र में बेटियां भविष्य के सपने संजोती हैं, उस उम्र में तीलू रौतेली ने मातृभूमि की रक्षा के लिए शस्त्र उठा लिया था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता तीलू रौतेली विचार मंच की अध्यक्ष बीना रावत ने की। इस दौरान डाकघर अधीक्षक पौड़ी मंडल अजय रावत, सहायक डाक अधीक्षक कोटद्वार अनूप सजवाण, कोटद्वार के हेड पोस्टमास्टर अशोक कुमार समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed