{"_id":"571e4c384f1c1b842ba91777","slug":"pollution-in-alaknanada-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने मोटर पुल से अलकनंदा नदी में उड़ेल रहे मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने मोटर पुल से अलकनंदा नदी में उड़ेल रहे मलबा
अमर उजाला, कीर्तिनगर
Updated Mon, 25 Apr 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
शहर में पुराने मोटर पुल के समीप प्रशासन की आंखों के सामने अलकनंदा नदी में मलबा उड़ेलने से नदी का जल प्रदूषित हो रहा है। यहां से करीब 500 मीटर नीचे ढुंढप्रयाग मेेेेें पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं ने इस पर रोष जताया है।
कीर्तिनगर नगर पंचायत क्षेत्र के बीचों बीच स्थित पुराने मोटर पुल के समीप रोजाना कुछ लोग भवन और सड़क निर्माण के दौरान खुदाई कर निकली मिट्टी-पत्थर को नदी में डाल रहे हैं। स्थानीय निवासी परगट सिंह और सिताब सिंह का कहना कि मलबा व कूड़ा करकट डालकर गंगा की सहायक नदी अलकनंदा नदी का स्वरूप बिगाड़ा जा रहा है। इससे ढुंढप्रयाग संगम मेें आने वाले लोगों को गंदा पानी प्रयोग करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यहां से कुछ ही दूर पुलिस, उप जिलाधिकारी और वन विभाग के कार्यालय स्थित हैं। एसडीएम दीपेंद्र नेगी ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि कोई नदी मेें मलबा फेंक रहा होगा, तो कार्रवाई होगी।