{"_id":"5807a1534f1c1b716b70455e","slug":"pollution-from-factories-rural-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्रियों के प्रदूषण से ग्रामीण परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्रियों के प्रदूषण से ग्रामीण परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
Updated Wed, 19 Oct 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत फैक्ट्रियों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण से ग्रामीणों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से शीघ्र ही फैक्ट्रियों में छापेमारी कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि यदि शीघ्र ही समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो ग्रामीण सड़कों पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
डीएम को भेजे पत्र में जशोधरपुर निवासी उमेंद्र बडोला, अजय सिंह व अर्जुन सिंह आदि ने कहा कि कुछ फैक्ट्रियां रात के समय घटिया किस्म का कबाड़ जलाकर काम कर रहे हैं। इससे क्षेत्र में वायु प्रदूषण फैल रहा है और ग्रामीणों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। वहीं दूसरी ओर कुछ फैक्ट्रियां इतनी आवाज करती हैं कि ग्रामीण रात भर सो नहीं पाते। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन