फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Police take cyber fraudster lodged in Jharkhand jail into custody.

Kotdwar News: पुलिस ने झारखंड जेल में बंद साइबर ठग को अभिरक्षा में लिया

Tue, 05 May 2026 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 05 May 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Police take cyber fraudster lodged in Jharkhand jail into custody.
कस्टमर केयर बनकर स्थानीय युवक से की थी एक लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन

कोटद्वार। पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में झारखंड की जेल में बंद एक आरोपी को न्यायालय से वारंट जारी कराकर अभिरक्षा में लिया। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है।

आरोपी ने फर्जी निशुल्क नंबर से ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बनकर धोखाधड़ी की थी। उसने एक स्थानीय युवक से एक लाख रुपये की साइबर ठगी की थी। कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि कोटद्वार निवासी व्यक्ति ने आठ मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बताकर उनसे संपर्क किया। फर्जी प्रतिनिधि ने उन्हें विश्वास में लेकर यूपीआई के माध्यम से एक लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की। पुलिस ने इस धोखाधड़ी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर एक पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और निगरानी के जरिए गहन जांच की। जांच के दौरान जामताड़ा, झारखंड निवासी सिराज अंसारी की संलिप्तता सामने आई। पता चला कि सिराज अंसारी पहले से ही जामताड़ा जेल में एक अन्य साइबर ठगी के मामले में बंद था। पुलिस ने तत्काल विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय से बी-वारंट जारी कराकर उसे अभिरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed