फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Police sent the elderly Divyang couple in a taxi by destination

पुलिस ने बुजुर्ग दिव्यांग दंपती को टैक्सी से भेजा गंतव्य

Fri, 14 May 2021 09:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Police sent the elderly Divyang couple in a taxi by destination
कोतवाली पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए एक बुजुर्ग दिव्यांग दंपति को टैक्सी बुक कराकर गंतव्य के लिए रवाना किया। दरअसल, यह दंपति परिजन की मौत की सूचना पर सतपुली जाने के लिए वाहन की तलाश में भटक रहे थे।
विज्ञापन

कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि एसआई सतेंद्र भंडारी और भावना भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम शुक्रवार को गश्त पर थी। इस दौरान कोटद्वार में एक महिला और एक पुरुष घूमते हुए दिखाई दिए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम माधव मुरारी माथुर पुत्र बांके और सुलोचना देवी बताया। करीब 70 वर्षीय दंपति गूंगे और बहरे थे। उन्होंने एसआई सत्येंद्र भंडारी, भावना भट्ट को कागज में लिखकर बताया कि सतपुली में उनकी सास की मृत्यु हुई है, जिससे उन्हें वहां जाना है। दोनों ने पुलिस को बताया कि उनके पास सतपुली जाने लिए पैसे भी नहीं है। एसआई सतेंद्र भंडारी और एसआई भावना भट्ट ने दंपति के लिए टैक्सी बुक कराई और उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed