{"_id":"675b1d002051a3337f0c3d85","slug":"police-returned-the-online-fraud-amount-to-the-victim-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-568778-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पुलिस ने ऑनलाइन ठगी की धनराशि पीड़ित को वापस दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पुलिस ने ऑनलाइन ठगी की धनराशि पीड़ित को वापस दिलाई
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शेयर मार्केट में बड़ा मुनाफा दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी की गई 1,11,760 रुपये की धनराशि पुलिस ने पीड़ित के खाते में लौटाई है। एसएसपी पौड़ी के निर्देशन में साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई की। जिससे पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।साइबर ठगी के शिकार कोटद्वार निवासी सौरभ बिंदल ने साइबर सेल कोटद्वार को प्रार्थनापत्र दिया था। कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कूॅरियर के माध्यम से एक पार्सल भेजकर चेक के साथ-साथ शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने के नाम पर उससे 1,11,760 रुपये निवेश कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी की। इसके बाद एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने मामले का संज्ञान लेकर साइबर सेल को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि साइबर सेल ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदक के खाते में 1,11,760 रुपये शत-प्रतिशत की धनराशि वापस करा दी गई है, जो आवेदक के खाते में प्राप्त हो चुकी है।
एएसपी ने लोगों को आगाह किया है कि साइबर ठग नए-नए तरीकों से आमजन को साइबर ठगी का शिकार बना रहे हैं। फोन कॉल कर एआई की मदद से आवाज बदलकर, पोर्टल के माध्यम से अच्छा फायदा दिलाने व ऑनलाइन सामान खरीदने, बिजनेस दिलाने, व्हाटसप पर लॉटरी, शेयर मार्केट में बड़ा मुनाफा दिलाने, बिजली कनेक्शन काटने, टिकट बुकिंग कैंसिल कराने, होटल बुकिंग आदि के नाम पर साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है, जिससे सचेत रहने की जरूरत है।