{"_id":"591dd04e4f1c1b7419f2278c","slug":"police-removes-women-sitting-on-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर बैठी महिलाएं तो पुलिस ने हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर बैठी महिलाएं तो पुलिस ने हटाया
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 18 May 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
discussion
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में शराब की दुकान का विरोध कर रही महिलाएं बृहस्पतिवार को दुकान के आगे धरना पर बैठने लगीं तो पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए उन्हें वहां से हटा दिया। शराब विरोधियों ने भी इस मामले मेें कोर्ट जाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
श्रीनगर में शराब की दुकान के अलकेश्वर घाट के समीप शिफ्ट होने के बाद से विवाद चल रहा है। पूर्व में दुकान खोलने की कोशिश की गई, लेकिन विरोध के चलते खुल नहीं पाई। इस मामले में दुकान अनुज्ञापी राकेश रावत हाईकोर्ट चला गया। हाईकोर्ट ने एसएसपी पौड़ी और कोतवाल श्रीनगर को अनुज्ञापी और सेल्समैन को दुकान के अंदर बैठने के लिए सुरक्षा मुहैया करवाने के आदेश दिए। इसके बाद बुधवार रात आठ बजे से दुकान खुल गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पौड़ी से बिजाल संस्था की अध्यक्ष सरिता नेगी और अधिवक्ता अशोक बिष्ट ने महिलाओं के साथ दुकान के आगे जाकर धरना देने की कोशिश की, लेकिन कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने महिलाओं से हटने का अनुरोध करते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा। वह इसमें बाधक न बनें। बिष्ट का कहना था कि पुलिस अपनी ओर से आदेश की व्याख्या कर रही है।
विज्ञापन
वह विरोध करने से नहीं रोक सकती है। विरोध के बावजूद जबरन शराब बिकवाई जा रही है। वह कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब इससे पूर्व यहां शराब की दुकान बंद थी तो अनुज्ञापी या सेल्समैन को कैसे धमकाया जा सकता है। बाद में पुलिस ने ग्राहकों और विक्रेताओं को छोड़कर सभी को दुकान के आगे से हटवा दिया।